फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेड़ में उतरे करंट से झुलसकर बैल की मौत, किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मिलाना गांव में किसान उसामा उर्फ भूरा के बैल की पेड़ में उतरे करंट से झुलसकर मौत हो गई। वहीं किसान उसामा भी करंट लगने से झुलस गया। लोगों ने ऊर्जा निगम से किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान उसामा उर्फ भूरा अपने खेत का काम पूरा करने के बाद बैल-बुग्गी लेकर घर आ रहा था। रास्ते के किनारे खड़े शीशम के पेड़ के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। उस लाइन से पेड़ में करंट उतर रहा था। तभी बैल ने शीशम का पत्ता खाने के लिए टहनी को मुंह से खींचा तो करंट लगने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में किसान भी झुलस गया और उसके पैर में भी चोट लग गई। वहां आए लोगों ने किसान का निजी अस्पताल में उपचार कराया। ऊर्जा निगम के एक्सईएन ब्रिजेश कुमार कौशिक ने बताया कि गांव में भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। वहां तारों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें