फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिलवाड़ी गांव में चंद्रपाल की मौत के बाद चार घंटे चला हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में सोमवार शाम बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या होने के बाद परिजनों ने चार घंटे तक हंगामा किया। परिजनों के शांत होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों और नलकूपों समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी। हिलवाड़ी गांव के बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या की सूचना मिलते की सीएचसी में लोगों का जमावड़ा लग गया। हत्या के विरोध में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आधा घंटे तक सीएचसी में हंगामा चलता रहा। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस हिलवाड़ी गांव पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां पर करीब तीन घंटे तक परिजनों ने पुलिसकर्मियों को चंद्रपाल का शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद रात करीब नाै बजे परिवार वाले शांत हुए।
विज्ञापन

चंद्रपाल की पत्नी के मायके में कोई नहीं : चंद्रपाल की मौत होने से उसकी पत्नी का संसार भी उजड़ गया। बिंदर ने बताया कि चंद्रपाल की पत्नी काजल अपने परिवार में अकेली है और उसके माता-पिता की भी मौत हो चुकी है।
मशीनें खरीदकर लाया था चंद्रपाल : बिंदर ने बताया कि उसका भाई चंद्रपाल अपना काम बढ़ा रहा था। गर्मी का सीजन शुरू होते ही चंद्रपाल नई मशीनें खरीदकर लाया था। हिलवाड़ी गांव में पुलिस तैनात : हिलवाड़ी गांव में बिजली मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या के बाद कई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हत्या के बाद कश्यप समाज के लोग कोतवाली में डेरा डालकर बैठ गए। सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें