फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बयाना लेकर जमीन दूसरे को बेचने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव के किसान ने जमीन का सौदा कर चार लाख रुपये बयाना (एडवांस) लेने के बाद तय समय पर बैनामा नहीं करने और वाद दायर होने पर जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रशांत कुमार, दीपांशु सोलंकी उर्फ दीपक, निशांत, वरुण सोलंकी निवासी खिंदौड़ा व हाल निवासी चर्च कंपाउंड मुरादनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मीतली गांव निवासी उदयवीर ने बताया कि जुलाई 2023 में प्रशांत कुमार, दीपांशु सोलंकी उर्फ दीपक, निशांत, उसके भाई वरुण सोलंकी के साथ 40 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ। उन्होंने इकरानामा कराकर चार लाख रुपये का चेक प्रशांत कुमार को दे दिया। साथ ही 31 दिसंबर 2023 को बाकी रकम 36 लाख रुपये देकर बैनामा कराना तय हुआ। 31 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण एक दिन पहले ही अपने साथी संदीप तोमर निवासी महताबनगर ट्रोनिका सिटी के साथ बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गया, लेकिन बार-बार बुलाने के बाद भी प्रशांत समेत अन्य वहां नहीं आए। उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कराया तो चारों ने अपने गांव के ही व्यक्ति को जमीन बेच दी। इसमें जांच अधिकारी सीमा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें