फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी का झांसा देकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। क्षेत्र के एक गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को शादी का झांसा देकर देहरादून में यौन शोषण करने के आरोपी सचिन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने अक्तूबर 2024 में बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर देहरादून ले जाकर उसका यौन शोषण किया। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तभी आरोपी युवक हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। एक माह पहले स्टे की अवधि खत्म हो गई और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बालैनी पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें