फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने पर महिला पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में नेहरू रोड पर रहने वाली डॉ़ शशि प्रभा ने दिल्ली की महिला शोबा लांबा पर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालकर परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डॉ़ शशि प्रभा ने बताया कि निजी कारणों से दक्षिण पूर्वी दिल्ली निवासी शोबा लांबा की बेटी चांदनी ने कुछ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। इसमें वह उनके परिवार को घसीट रही थी, जबकि उनके बेटे डॉ़ अभिनव तोमर ने चांदनी की मौत की जांच में सहयोग किया था। आरोप है कि अब महिला सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालकर उनके परिवार की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें