फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोताना के किसान का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल, पत्नी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना गांव के के किसान प्रमोद का हत्यारोपी सिकंदर उर्फ कालू बुधवार सुबह लुहारी के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद किए। वहीं प्रेमी सिकंदर के साथ हत्या की साजिश में शामिल रही प्रमोद की पत्नी उर्मिला को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कोताना गांव में प्रमोद के मकान के बाहरी हिस्से में बनी दुकान को किराये पर लेकर सिकंदर बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। वर्ष 2024 में प्रमोद की पत्नी उर्मिला से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। सीओ अंशु जैन के अनुसार उर्मिला देहरादून की रहने वाली है, इसलिए पितृ पक्ष में उर्मिला ने सिकंदर के साथ देहरादून जाकर रहने की इच्छा जताई और इसके लिए पति को मारकर रास्ते से हटाने की बात कही। 18 अक्तूबर को उर्मिला ने सिकंदर को नशे की दो गोलियां दीं।
इसके बाद सिकंदर ने प्रमोद को शराब पीने के लिए गांव के पास नलकूप पर बुलाया। वहां उसकी शराब में नशे की गोलियां मिला दीं और उसके नशे में होने पर सिर में बोतल से वार किया। प्रमोद ने विरोध भी किया तो उस पर कई बार किए और उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव कुछ दूर गन्ने के खेत में ले जाकर डाल दिया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चल गया कि प्रमोद की पत्नी उर्मिला ने अपने प्रेमी सिकंदर से पति की हत्या कराई है। पुलिस के अनुसार सिकंदर बुधवार सुबह लुहारी के जंगल में एक नलकूप पर बैठा था तो पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने गोली चलाई तो सिकंदर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही प्रमोद की पत्नी उर्मिला भी गिरफ्तार की गई और दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।


रामलीला में बैठकर व्हाट्सएप पर लेती रही हत्या की अपडेट
हत्या के दौरान सिकंदर व्हाट्सएप पर उर्मिला के संपर्क में था। उर्मिला उससे लगातार पूछती रही कि प्रमोद को मारा या नहीं और उसे नशा हुआ या नहीं। हत्या के बाद सिकंदर रामलीला में पहुंचा और उर्मिला को संदेश भेजकर वारदात की पुष्टि की। उर्मिला के संदेश डिलीट करने से पहले सिकंदर ने कुछ संदेशों के स्क्रीनशॉट ले लिए थे। वह भी पुलिस को मिले हैं और अन्य डाटा रिकवर कराने के लिए दोनों के मोबाइल लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें