बड़ौत। हिलवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शिक्षामित्र विमलेश ने दो शिक्षिकाओं पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में शिक्षिकाओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उनकी स्वास्थ्य जांच कराई।
विमलेश ने शिकायत में बताया कि शनिवार को विद्यालय की एक शिक्षिका से कमरे में बैठने को लेकर उनका विवाद हो गया था। इस कारण ही वह उनसे रंजिश रखती है और उस शिक्षिका ने उनको पीटना शुरू कर दिया। शिक्षामित्र सीमा ने बीच-बचाव कराया तो आरोप है कि दूसरी शिक्षिका ने भी उनके साथ मारपीट की। अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घटना के बाद विमलेश कोतवाली पहुंची और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ तहरीर दी। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।