बड़ौत। जोनमाना गांव के रहने वाले एनएसयूआई बागपत के जिलाध्यक्ष राहुल तोमर के घर बृहस्पतिवार दोपहर चोर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 13 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों का पता लगाकर समान बरामद कराने की मांग की।
कोतवाली में तहरीर देते हुए राहुल तोमर ने बताया कि वह सुबह अपने पिता सतवीर सिंह के साथ किसी काम से बाहर गए थे। उनकी मां सीमा देवी भी घर पर नहीं थीं। दोपहर करीब ढाई बजे बजे घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, चेन और चांदी के आभूषण समेत करीब 13 लाख रुपये का सामान ले गए। परिवार ने चोरी की सूचना बोहला पुलिस चौकी को दी। जांच अधिकारी आरिफ ने बताया कि तहरीर मिली हुई है। मामले की जांच की जा रही है।