फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अधिवक्ता और उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना गांव में बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह से घर लौट रहे अधिवक्ता प्रदीप सिंह व उनके भाई नरेंद्र पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कोतवाली पर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि वह अपने भाई नरेंद्र के साथ अपनी कार से मलकपुर एक शादी समारोह में गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे, जहां विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें