फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के मुख्य बाजार में फूंसवाली मस्जिद के पास बृहस्पतिवार देर शाम रुपये के लेनदेन को लेकर देवेंद्र व सलीम पक्ष में मारपीट हो गई। इस मामले में देवेंद्र पक्ष के लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर की नेहरू रोड निवासी देवेंद्र कश्यप ने बताया कि उसने आरिफ को 35 हजार रुपये उधार दिए थे। वह कई दिनों से रुपये का तकादा कर रहा था। आरोप है कि वह बृहस्पतिवार की देर शाम आरिफ की दुकान पर उससे रुपये मांगने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे वह घायल हो गया। वहां खड़े कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दी। वहीं देवेंद्र के पक्ष के लोगों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में कोतवाली पर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष के सलीम का आरोप है कि देवेंद्र अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया और खाना खाने के बाद रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। उनके पक्ष से सुफियान मारपीट में घायल हुआ है। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें