फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिलीवरी बॉय की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में दिल्ली रोड स्थित चिकन पॉइंट पर काम करने वाले डिलीवरी बॉय अक्षय (18) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने चिकन पॉइंट संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं संचालक ने युवक की मौत काम करते समय करंट लगने से होने की बात बताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नगर की नई बस्ती के रहने वाले अक्षय चिकन पॉइंट पर डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। वहां उसकी करंट लगने से मौत होने की सूचना चिकन पॉइंट मालिक ने परिजनों को दी। वहां उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि चिकन पॉइंट संचालक की बड़ौत व बागपत में दो दुकानें हैं। वह अक्षय पर बागपत में काम करने का दबाव बना रहा था, जबकि अक्षय ने बड़ौत में ही नौकरी करने की बात कही थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था।
डिलीवरी बॉय के भाई सत्यम का आरोप है कि बृहस्पतिवार को चिकन पॉइंट पर अक्षय की मारपीट कर गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी गई। बाद में संचालक और कर्मचारियों ने ऊपर निर्माणाधीन कमरे के बाहर से गुजर रही विद्युत लाइन से करंट लगने की झूठी कहानी बनाकर हादसा दिखाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो पॉइंट संचालक व कर्मचारी शटर बंद कर फरार हो गए। इस घटना के बाद गुस्साए परिजन कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


इस मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं और चिकन पॉइंट संचालक मौत का कारण करंट लगना बता रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विजय कुमार, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें