फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली के जंगल में हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन पंकज खोखर की मौत होने के मामले में पुलिस ने नरेश तोमर उर्फ बिल्लू व अमित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

12 अगस्त की शाम बावली गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से पंकज खोखर की मौत हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने शटडाउन लेने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसमें मृतक के पिता देशपाल ने संजीव, पारसनाथ और अज्ञात के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में नरेश तोमर निवासी कुर्डी और अमित निवासी रूस्तमपुर बावली की लापरवाही सामने आई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-
लाइनमैन को गिरफ्तार करने का विरोध किया
बागपत। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एसई को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि लाइनमैन पंकज मलिक की मौत में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ने गलती की लेकिन पुलिस ने लाइनमैन को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने लाइनमैन का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिहा करने की मांग की। मांग नहीं मानी जाने पर काम बंद कर धरना देने की चेतावनी दी। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष बलराज चौधरी, महामंत्री भवीचंद कश्यप, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद व संजीव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें