बड़ौत। वाजिदपुर गांव में मंगलवार को देर शाम घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें रोहित, वंश व श्रवण घायल हो गए। पीड़ितों ने बुधवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रोहित ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह घर जा रहा था। गली में पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और उसके साथ गली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर चार-पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग विरोध जताने के लिए कोतवाली में पहुंचे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।