बागपत। बूढ़पुर गांव से कचहरी में एक वाद दायर कराने आए अरविंद और उसके भाई तेजवीर ने कुछ लोगों पर अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
अरविंद और तेजवीर ने बताया कि बुधवार को दोनों कचहरी में अधिवक्ता के चैंबर पर जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और दोनों को पकड़कर गाली-गलौज करते हुए खींचकर गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे। दोनों के शोर मचाने पर अधिवक्ता एकत्रित हो गए और दोनों को बचाया। इसके बाद गांव के लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।