बड़ौत। मलकपुर गांव में नरेंद्र व उसकी पत्नी अंजू पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने गुलवीर व अन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरेंद्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह घर से बाइक निकाल रहा था। इस दौरान उसकी बाइक गुलवीर की गाड़ी से टकरा गई, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद गुलबीर अपने भतीजे अन्नू को लेकर पहुंचा और उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गया। उसकी पत्नी अंजू बचाने आई तो उस पर भी हमला करके घायल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।