फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मृत महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन का बैनामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना गांव में तीन साल पहले मृत हुई एक महिला सोना के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन का बैनामा कराने वाले एक आरोपी नरेश को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी भी कई आरोपी इस मामले में फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोताना निवासी विनोद ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी मृतक मां सोना की वर्ष 2022 में मौत हो गई थी। इसके बाद गांव के ही नरेश, भूरा, रविंद्र, अमित, जोनी, अजय व मनोज ने फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन के कई बैनामे करा लिए थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें