फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएनजी के रुपयों को लेकर कार सवारों ने सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टटीरी के समीप स्थित पंप पर सीएनजी डलवाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर कार सवार युवकों ने सेल्समैन दयाराम पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें पंप संचालक की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाघू गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी के पास उसका सीएनजी पंप है। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे सीएनजी पंप पर सेल्समैन दयाराम निवास दत्तनगर और पप्पू उर्फ रणधीर, ऑपरेटर ध्रुव काम कर रहे थे। तभी वहां पर गलत दिशा से दो कार आई, जिनमें तीन युवक व चार युवतियां सवार थीं। एक कार के चालक ने सीएनजी डलवाने के बाद भुगतान कर दिया, लेकिन दूसरी कार के चालक के साथ भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इसमें कार सवार युवकों ने डंडा निकालकर कार्यालय में घुसकर सेल्समैन दयाराम पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने मारपीट करते हुए सेल्समैन के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें