बड़ौत। नगर के पट्टी चौधरान में मोबाइल ठीक कराने को लेकर बृहस्पतिवार को छात्र दानिश पर छह लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पट्टी चौधरान निवासी इंतजार ने बताया कि उसका भतीजा दानिश बृहस्पतिवार को छपरौली चुंगी के पास मोबाइल ठीक कराने के लिए गया था, जिसे सही तरीके से ठीक नहीं किया गया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर जुबेर, भूरा, खान, जुनैद, सानिश व जिशान ने दानिश पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और खून अधिक बहने से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं विवेचनाधिकारी एसआई आसिफ खान का कहना है कि छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।