फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लॉटरी के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लॉटरी डालकर रुपये दोगुने करने का लालच देकर नगर के कई लोगों से करीब 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



नगर की पट्टी चौधरान निवासी महताब ने बताया कि मोहल्ले के शहजाद, इसराफ उर्फ बिट्टू, शहनवाज उर्फ सोनू व इरशाद अपने यहां पर लॉटरी डालने का काम करते थे। उन्होंने लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच दिया। जनवरी में बड़का मार्ग निवासी फरजाना से एक लाख रुपये, उसके पुत्र अरमान से 30 हजार रुपये, पट्टी चौधरान निवासी फातमा से पहली बार 1,70,000 हजार रुपये, दूसरी बार 1,80,000 रुपये, तीसरी बार 80,000 रुपये लिए। पट्टी चौधरान के अफजाल से 1,20,000 रुपये, महताब से 25 हजार रुपये, कश्यप चौपाल निवासी महताब से 5,90,000, शाहरुख से 90 हजार रुपये, साकिब से 1,70,000 रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत 20 जनवरी को कोतवाली में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में याचिका दाखिल की। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर शहजाद, इसराफ उर्फ बिट्टू, शहनवाज उर्फ सोनू व इरशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें