दोघट। दाहा गांव निवासी प्राइवेट कंपनी के मैनेजर अंकित राणा (30) की मेरठ में उपचार के दौरान बुखार से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
दाहा गांव निवासी सोमपाल राणा ने बताया कि उनका भतीजा अंकित राणा हरियाणा के सोनीपत एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। 17 नवंबर को सोनीपत में उसे बुखार आया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुखार में आराम नहीं आने के बाद उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुखार में आराम नहीं आने पर अंकित की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में शोक की लहर है। बताया कि मृतक के परिवार में पिता रणधीर राणा, मां इंदु राणा, पत्नी लवी, बेटा लव और छोटा भाई अंकुर राणा हैं। वहीं बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है और गांव में चिकित्सकों की टीम को भेजकर जांच करवाई जाएगी।