दोघट। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में बारिश के बाद एक मकान की छत की पांच कड़ियां अचानक टूट गईं। हादसे के समय मकान में सो रही महिला सुनीता ने भागकर जान बचाई।
पट्टी तिरोसिया निवासी बबलू के घर उसकी बहन सुनीता आई हुई थी। बताया गया कि रविवार की देर रात सुनीता मकान के अंदर सो रही थी। इसी दौरान अचानक मकान की छत की पांच कड़ियां टूट गईं। आवाज सुनकर सुनीता घबरा गई और किसी तरह मकान से बाहर निकल आई और वह बाल-बाल बच गई। वहीं सभासद संदीप पंवार ने एसडीएम बड़ौत बाल कृष्ण सिंह से शिकायत कर परिवार की मदद करने की मांग की। वहीं एसडीएम बाल कृष्ण सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।