फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सक ने मोबाइल की टॉर्च में किया था महिला का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिचपड़ी गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सक ने महिला सुनीता का मोबाइल की टॉर्च में ऑपरेशन किया था। मोबाइल की टॉर्च में ऑपरेशन करने की वीडियो मिलने व महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत होने के बाद शिकायत के आधार पर जांच बैठा दी गई। मामले की जांच सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत को सौंपी है।
विज्ञापन

बिचपड़ी गांव निवासी हरवीर ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता के पेट में गांठ होने पर बिचपड़ी गांव के अप्रशिक्षित चिकित्सक से 31 अगस्त को ऑपरेशन कराया था। इसके बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां आठ सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। हरवीर ने आरोप लगाया कि उन्होंने अप्रशिक्षित चिकित्सक से गलत ऑपरेशन करने के कारण मौत होने के बारे में बताया तो वह अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट कर फरार हो गया।

हरवीर ने मोबाइल की टॉर्च से ऑपरेशन करने की वीडियो के साथ शिकायत सीएमओ को सौंपी और इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने मामले की जांच बागपत सीएचसी अधीक्षक को सौंपी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि जल्द ही इस मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिससे अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उनके अनुसार अन्य अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें