फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार की टक्कर से कांवड़ टूटी, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लोनी जा रहे कांवड़ियों को दिल्ली रोड पर कार ने टक्कर मार दी। इससे लोनी की डीएलएफ कॉलोनी के रहने वाले शिवम की कांवड़ टूट गई। इससे उसके साथियों ने कांवड़ खंडित होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर और कांवड़ ठीक कराकर उनको शांत किया। लोनी की डीएलएफ काॅलोनी निवासी शिवम, शिवा और राहुल आदि कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेने गए थे। शिवम ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ उठाई थी।
रविवार दोपहर को वह कांवड़ लेकर दिल्ली रोड पर एक अस्पताल के पास पहुंचे और थकान होने पर सड़क किनारे आराम करने लगे। तभी एक कार सवार युवक दुकान पर पहुंचा और वहां से सामान लेने के बाद चला तो उसने कार से शिवम की कांवड़ में टक्कर मार दी। इससे उसकी कांवड़ का कुछ हिस्सा टूट गया। इससे अन्य कांवड़ियों ने नेशनल
विज्ञापन

हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ को ठीक कराया और कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें