फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिना लाइसेंस स्टोर चलाने व नशीली दवाई बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तिलपनी गांव में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहे अब्दुल रज्जाक के खिलाफ औषधि निरीक्षक ने सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा कराया। स्टोर से 40 हजार रुपये की दवाई को जब्त किया गया। इनमें नशीली दवाई भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तिलपनी गांव में कई माह से चल रहे मेडिकल स्टोर की लोगों ने शिकायत कर जांच करने की मांग की थी। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो उसका संचालक अब्दुल रज्जाक लाइसेंस नहीं दिखा सका। दवाइयों के बिल भी उसके पास नहीं मिले। स्टोर में करीब 40 हजार रुपये की दवाई थी और यहां कई दवाई नशीली मिली। अब्दुल रज्जाक पर कोई डिग्री भी नहीं थी। औषधि निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में अवैध रूप से दवाई बेचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें