फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर के बाहर बैठने से मना करने पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। दौझा गांव में घर के बाहर बैठकर गाली देने से मना करने और दूसरी जगह बैठने के लिए कहने पर विवाद हो गया। तभी कुछ युवकों ने अपने घरों की छतों पर चढ़कर वसीम के मकान पर पथराव कर दिया, जिसमें रब्बान, नाजिम, शमीम व नईम घायल हो गए।
विज्ञापन

दौझा गांव के वसीम ने बताया कि कुछ युवक उसके घर के बाहर बैठकर गालियां देते रहते हैं, जिन्हें कई बार घर के बाहर न बैठने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। इसी बात को लेकर शनिवार को उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने घरों की छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई और लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। वसीम ने फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें