फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फैक्टरी जा रही दो बहनों को रास्ते में रोककर की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैक्टरी में काम करने जा रही दो बहनों को रास्ते में रोककर पड़ोसी ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज की। इसके बाद पड़ोसी ने एक युवती का मोबाइल नंबर अपने साथियों को बांट दिया। फोन पर अश्लील बातें करने पर उनके परिजनों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शिकायतकर्ता ने समाज के कुछ लोगों पर समझौता करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ कलक्ट्रेट के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में काम करने जाती है। पड़ोस का एक युवक काफी समय से उनका पीछा करता रहता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को अपनी बहन के साथ फैक्टरी जा रही थी। रास्ते में पुलिया पर पड़ोसी अपने तीन दोस्तों के साथ खड़ा मिला। जिन्होंने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ की और फोन पर बात करने का दबाव बनाया।
आरोप लगाया कि पड़ोसी ने किसी से उसका मोबाइल लेकर अपने दोस्तों में बांट दिया। शुक्रवार शाम फोन आने पर उसने परिजनों को बताया। एक आरोपी ने उसकी भाभी ने अश्लील बातें की गई। उन्होंने फोन करने वाले युवक को बुलाकर पुलिस को पकड़वा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें