फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सैनिक सम्मान के साथ हुआ शिवम का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव के पास पिकअप की टक्कर से सेना में सिपाही शिवम की मौत होने पर शनिवार को फखरपुर गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, भाजपा विधायक योगेश धामा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी फखरपुर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

फखरपुर गांव के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी शिवम खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती वर्तमान में मेरठ कैंट में चल रही थी, जो दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए थे। बृहस्पतिवार रात खैला गांव में शादी समारोह से अपने दोस्त कुनाल के साथ बाइक से वापस आ रहे थे। बड़ागांव के पास पिकअप की टक्कर से सैनिक शिवम और उनका दोस्त कुनाल घायल हो गए थे।
घायल शिवम की गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवम अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। शनिवार को उनके पिता ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर कपिल त्यागी उर्फ केटी, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, प्रवेंद्र धामा, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया और प्रधान दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें