फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चोरी होने के 40 घंटे बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। अहमदनगर गांव में घिटोरा मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में चोरी होने के 40 घंटे बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। इससे 150 परिवारों को पानी मिला और न लोग पशुओं का चारा काट पाए। परेशान लोगों ने रोष जताते हुए जल्द ही ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

अहमदनगर गांव के रहने वाले कर्मबीर, राजेश, संजय नेता, महेशचन्द, राजे, कालू और मोनू आदि ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने घिटोरा मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में चोरी की थी। इसके बाद से 150 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। अब इन्वर्टर-बैटरी भी ठप हो गई है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही और शुक्रवार को भी नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। इसकी वजह से पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा और पशुओं का चारा भी नहीं काट पाए। एक-दो घरों में जनरेटर चलाकर पानी भरकर लाना पड़ा। इस मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता संदीप यादव का कहना है कि वर्कशॉप से नया ट्रांसफार्मर लाकर लगवाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें