अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में हाईवे किनारे पुलिया के पास मैरिज होम संचालक मोनू के मकान में सोमवार शाम अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये और चांदी के दो सिक्के चोरी कर लिए गए। मैरिज होम संचालक ने पुलिस से शिकायत कर चोरी का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
मोनू ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे तक घर में काम कर रहे थे। इसके बाद मैरिज होम पर चले गए। शाम करीब साढ़े छह बजे मैरिज होम से घर वापस आए तो मकान के पीछे की जाली कटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे तीन लाख रुपये और चांदी के दो सिक्के भी चोरी मिले। चोरी की घटना का पता चलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जांच कराकर जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।