फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कैमरे में कैद चोर की 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं कर पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव स्थित गोरखनाथ आश्रम के नवदेवी मंदिर से दुर्गा देवी की मूर्ति पर लगा डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी करने वाले नकाबपोश चोर की 72 घंटे बाद भी पुलिस पहचान नहीं कर पाई। इसके चलते गांव में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया गया कि अन्य कैमरों में भी चोर नजर आया।
विज्ञापन

गोरखनाथ आश्रम स्थित नवदेवी मंदिर में माता रानी की मूर्ति पर लगा चांदी का डेढ़ किलो चांदी का छत्र बुधवार रात चोरी कर लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी का पता चलने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो नकाबपोश चोर कैमरे की फुटेज में दिखा। आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
एसपी पूर्णेंदु सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने भी मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया। बुधवार देर रात हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं लेकिन 72 घंटे बीतने के बाद भी चोर का पता नहीं चला। पुलिस ने शक के आधार पर कई से पूछताछ भी की। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें