अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की बनिया पट्टी निवासी बिट्टू (50) ने शनिवार की सुबह घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बनिया पट्टी निवासी सुरेश ने बताया कि उनका बेटा कार चलाता था। शनिवार की सुबह वह परिवार के साथ अपने खेत में गन्ना छीलने के लिए चले गए थे। तभी मोहल्ले के लोगों ने बिट्टू के घर में दुपट्टे से बने फंदे पर लटकने के बारे में बताया। वहां से घर आकर किसी तरह बिट्टू को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव वापस ले आए। बिट्टू के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। सीओ सुकन्या शर्मा ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।