फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पटाखों की खेप के साथ दिल्ली के व्यापारी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव के पास टेंपो में लदे पटाखों की खेप के साथ व्यापारी राजीव मंडौली दिल्ली और उसके साथी कमल निवासी न्यू विकास नगर लोनी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

पटाखों की खेप के साथ गिरफ्तार किए गए राजीव ने बताया कि वह दीपावली पर बेचने के लिए दोघट से पटाखे खरीदकर दिल्ली ले जा रहा था। टेंपो से बरामद किए गए पटाखों का वजन 90 किलो और दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत बताई जा रही है। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार को दोनों को कोतवाली से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें