फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चौकी प्रभारी समेत सभी 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपराध रोकने में नाकाम व घटनाओं में कार्रवाई नहीं करने पर बृहस्पतिवार को एसपी पूर्णेंदु सिंह ने अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सीमा सिंह, दरोगा आलोक कुमार समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। अहमदशाहपुर पदड़ा व निबाली गांव के युवकों के बीच झगड़ा और फिर बवाल होने के लिए इनको जिम्मेदार माना गया। इसके साथ ही अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारी की पुत्रवधू से चेन झपटने की घटना को दबा दिया गया।
विज्ञापन

अहमदहापुर पदडा गांव में सोमवार को रामलीला में निबाली गांव के छात्र विकुल और पदड़ा गांव के गय्यूर के बेटों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद पदड़ा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को परीक्षा देने आए विकुल समेत अन्य छात्रों पर कॉलेज में घुसकर हमला कर दिया गया था। इसके बाद वहां दोनों पक्ष भिड़ गए और वहां पुलिस पर भी पथराव करते हुए बवाल किया गया। इस मामले में एसपी पूर्णेंदु सिंह ने सीओ बागपत सुकन्या शर्मा से जांच कराई।
जांच में पता चला कि सोमवार के बाद मंगलवार को भी झगड़ा हुआ, मगर टटीरी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए बुधवार को बवाल हुआ। चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी पहले ही कार्रवाई करते तो इस तरह से बवाल नहीं होता। पहले दो दिन तक हुए झगड़े की जानकारी भी चौकी प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को नहीं दी।
विज्ञापन

सीओ की रिपोर्ट मिलने पर एसपी पूर्णेंदु सिंह ने चौकी प्रभारी सीमा सिंह, दरोगा आलोक कुमार, महिला हेड कांस्टेबल कोमल, हेड कांस्टेबल कैलाश, शिवदत्त, कन्हैया लाल, राकेश कुमार, करतार सिंह, रामकुमार, गजेंद्र सिंह, विपिन कुमार, कांस्टेबल अभिषेक, विशाल पंवार और लवकुश को लाइन हाजिर कर दिया। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

व्यापारी की पुत्रवधू की चेन झपटने की सूचना भी दबाई
सीओ की जांच रिपोर्ट में अग्रवाल मंडी टटीरी में समाधि के रास्ते पर बुधवार शाम को खल व्यापारी सुनील कुमार की पुत्रवधू तानिया के गले से सोने की चेन झपटने का भी जिक्र किया गया है। चेन झपटने की सूचना भी चौकी प्रभारी ने किसी को नहीं दी और इस घटना में कार्रवाई करने की जगह उसे दबा दिया गया। इस तरह अपराध रोकने में नाकाम होने के साथ ही घटनाओं को दबाया जा रहा था।

वर्जन-
अहमदशाहपुर पदड़ा जैसी संवेदनशील घटनाओं की सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं देने के मामले में लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-पूर्णेंदु सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें