फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो बाइकों की भिड़ंत में बिनौली के युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। हरियाणा के जींद जिले के सफीदो गांव में मंगलवार रात रावण दहन देखकर गोशाला जाते समय हुए दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें कमल (26) निवासी बिनौली की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई अर्जुन घायल हो गया। बुधवार को गांव में कमल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बिनौली के रहने वाले कमल पिछले तीन साल से अपनी मां पूनम, बड़े भाई अर्जुन, छोटे भाई अनुज, बहन प्रीति और प्रिया के साथ जींद जिले के मुवाना गांव की गोशाला में रहकर देखभाल कर रहे थे। चाचा जयबीर और राजीव ने बताया कि मंगलवार शाम कमल अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ बाइक से सफीदो गांव में रावण दहन देखने जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। कमल अपने परिवार में पांच में भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि हादसे का मामला जानकारी में नहीं है, पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें