फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गंदगी फैलाने की शिकायत करने पर घर में घुसकर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बरसिया गांव में गंदगी फैलाने की शिकायत करने पर रामबीर के घर में घुसकर पड़ोसी रोबिन पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत चार घायल हो गए। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरसिया गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि 17 अक्तूबर की दोपहर पड़ोस में रहने वाले रोबिन के छोटे बेटे ने उनके घर के बाहर शौच कर दिया था। उन्होंने रोबिन के घर जाकर शिकायत की तो उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके थोड़ी देर बाद रोबिन, सुनील, सनी, रिंकू, बिट्टू, शारदा, रितिका, मनवीरी, सोनी, रविता, मीनू, डौली, मोनी समेत अन्य ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई से रविंद्र, बाला, सविता और मीनाक्षी घायल हो गए। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें