फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुर्जर होटल के पास शनिवार रात सड़क पार कर रही आशा (45) निवासी महफूज कॉलोनी की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर की महफूज कॉलोनी में रहने वाले राकेश ने बताया कि वह बाजार में ताले ठीक करने का काम करता है। शनिवार रात उसकी पत्नी आशा किसी काम से राशिद कॉलोनी जा रही थी। जैसे ही गुर्जर होटल के पास दिल्ली सहारनपुर नेशनल पार करने लगी तो दिल्ली की तरफ से आई एक बाइक ने आशा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशा का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मेरठ लेकर जाने लगे, तभी उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई।
उसे पिलाना सीएचसी लेकर चले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। आशा के परिवार में चार बच्चे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि बाइक सवार का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें