फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शुगर मिलों पर किसानों का 29 करोड़ बकाया, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किनौनी मिल पर 20 करोड़ व भैंसाना मिल पर नौ करोड़ रुपये बकाया होने पर नोटिस जारी कर मिल शुरू करने से पहले गन्ना बकाया भुगतान करने के आदेश दिए गए। वहीं जिले की तीनों चीनी मिलों का कैलेंडर तैयार हो गया है। मलकपुर चीनी मिल 25 अक्तूबर से चालू हो जाएगी तो बागपत व रमाला चीनी मिल तीन नवंबर से चालू की जाएगी और दोनों मिलों का एक नवंबर को मिल इंडेंट जारी होगा।
विज्ञापन

किनौनी व भैंसाना चीनी मिल किसानों का गन्ना बकाया भुगतान करने में रुचि नहीं ले रही है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान कई बार अफसरों से गन्ना बकाया भुगतान करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं होने से किसानों में रोष बढ़ रहा है। किनौनी चीनी मिल पर 20 करोड़ व भैंसाना चीनी मिल पर नौ करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने दोनों मिलों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिलों के अफसरों ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया है। उनके अनुसार जिले में 85 हजार हेक्टेयर में गन्ने का उत्पादन होता है। मिल अधिकारियों का कहना है कि बरसात की वजह से गन्ने में रिकवरी कम होने की आशंका है, जिससे मिल के पेराई सत्र को पीछे किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मलकपुर, बागपत व रमाला शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। दिवाली से पहले तीनों मिलों में पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन पहले जारी होगा इंडेंट
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिलों में पेराई सत्र शुरू होने से दो दिन पहले किसानों का इंडेंट जारी कर पक्की पर्ची जारी की जाएगी। इस बारे में सभी कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सवा लाख किसान करते हैं आपूर्ति
जिले के एक लाख 24 हजार 132 किसान बागपत के अतिरिक्त मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, गाजियाबाद की 12 मिलों पर गन्ने की सप्लाई करते हैं। नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है और बागपत की तीनों चीनी मिलों ने किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें