बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के जिम में वर्कआउट कर रहे मीतली गांव के 11वीं के छात्र विक्रांत उर्फ जोनी पर हमला कर दिया गया। जहां हमलावरों में छात्र को लगातार 32 थप्पड़ मारने के बाद लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बुधवार को घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मीतली गांव निवासी नरेश कुमार ने पांच अक्तूबर को पुलिस से की शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर को उसका बेटा विक्रांत अपने साथियों के साथ मिल आया था। वहां पर अहैड़ा और पाबला के रहने वाले कृष्ण, बोबी, दिव्यांश, विनीत, सचिन और दस अज्ञात युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। साथियों ने विक्रांत को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।