फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होटल और दुकानों पर काम करते मिले आठ किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के बाजार में बुधवार को श्रम विभाग और एएचटीयू टीम ने छापामारी की, जहां होटल और दुकानों पर आठ किशोर काम करते हुए मिले। किशोरों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया। अब श्रम विभाग ने किशोरों से काम करवाने वाले दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार में पहुंची श्रम विभाग, एएचटीयू टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर छापामारी की। दुकानों पर छापामारी होते ही कई दुकानदारों ने वहां काम करने वाले किशोरों वहां से भगा दिया। इस दौरान होटल, किराना की दुकानों पर आठ किशोर काम करते हुए मिले। अधिकारियों ने किशोरों के परिवार वालों को भी बाजार में बुला लिया। इस दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस मौके पर होटल, ढाबों समेत अन्य दुकानों पर पहुंचकर किशोरों से काम न कराने के लिए जागरूक किया। इस मामले में सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें