छपरौली। आदर्श नंगला गांव में मकान का लिंटर डलवा रहे प्रवीण शर्मा और उसके भाई पिंकू शर्मा पर पथराव कर घायल कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने बुधवार को सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आदर्श नंगला गांव निवासी शिवानी शर्मा ने बताया कि 25 सितंबर को उसके पति प्रवीण शर्मा मकान पर लिंटर डलवा रहे थे। तभी पड़ोस के लोगों घर में घुसकर हमला कर दिया। इसके बाद पथराव करते हुए भाग गए। सिर में ईंट लगने से प्रवीण और उन्हें बचाने आया देवर पिंकू शर्मा घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।