फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीजा-साले को पीटा, पिस्टल तानकर ट्रिगर दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। सरोरा गांव में खेत में आए दीपक कुमार निवासी कुरथ जिला मुजफ्फरनगर और उसके जीजा मनीष निवासी सिमलाना जिला सहारनपुर के साथ मारपीट की गई। दीपक ने हमलावरों पर पिस्टल तानकर ट्रिगर दबाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि गोली नहीं चलने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के कुरथल गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि अपने जीजा मनीष के साथ मंगलवार दोपहर सरोरा गांव में अपने खेत पर गया था। आरोप लगाया कि तभी जियाउर रहमान आरिफ निवासी टाउन हॉल रोड सरधना जिला मेरठ अपने दो बेटों और पांच अज्ञात युवकों के साथ वहां आकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। तभी एक युवक ने उस पर पिस्टल तानकर ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली नहीं चली। उन्होंने भागकर जान बचाने का प्रयास किया तो उनकी पिटाई की गई। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें