फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौरोजपुर गुर्जर गांव के नलकूप पर पड़ा मिला पहलवान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पहलवान सोनू गुर्जर (40) का शव बुधवार की सुबह नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल में नलकूप पर पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोनू गुर्जर के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर गांव के रहने वाले तिलकराम ने बताया कि उनके दूसरे नंबर के बेटे सोनू गुर्जर नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान सचिन के यहां रहकर काम और पहलवानी करते थे, जो क्षेत्र में हुए कई दंगलों में इनाम जीत चुके हैं। इसके अलावा सोनू गांव में रागिनी भी गाते थे। मंगलवार शाम सोनू खेत में काम करने गए, लेकिन किसान के घर वापस नहीं आए। बुधवार की सुबह खेत में काम करने गए किसानों को सोनू का शव नलकूप पर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। तिलकराम ने बताया कि सोनू पहले पेट में संक्रमण होने पर बीमार रह चुका है, जिसका दिल्ली में उपचार कराया गया था। सोनू अपने परिवार में चार भाइयों में दूसरे नंबर के और अविवाहित थे। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि युवक की सामान्य मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें