फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्भवती पत्नी का हाल जानने आए सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। ग्रेटर नोएडा से सोमवार को गर्भवती पत्नी का हाल जानने आए सिपाही सोनू कुमार (30) निवासी पट्टी तिरोतिया दोघट की देर रात हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां चार साल के बेटे विराट ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी तिरोसिया निवासी वीरेंद्र सिंह के बेटे वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे, जिनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अय्यर खान की सुरक्षा में चल रही थी। सोनू कुमार की पत्नी स्वाति गर्भवती हैं, इसको लेकर सोमवार को छुट्टी लेकर अपनी पत्नी का हाल जानने के लिए घर आ गए थे। सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो गए थे। देर रात सोनू की तबीयत बिगड़ गई।
परिवार वाले उन्हें लेकर बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिपाही के परिवार में चार साल का बेटा विराट, पत्नी स्वाति, पिता वीरेंद्र, मां सुनीता और भाई सागर रह गए हैं। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने पर सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने दोघट पहुंचकर सिपाही के परिवार को सांत्वना दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


होनहार सोनू उठा रहे थे परिवार की जिम्मेदारी
सागर ने बताया कि उनके भाई सोनू काफी होनहार थे और परिवार की जिम्मेदारी भी उठा रहे थे। नौकरी की तैयारी के दौरान उनके भाई सोनू कुमार ने कई युवाओं को पढ़ाया, जो पुलिस में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें