फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो दोस्तों की हत्या में साधु के शिष्य को क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंगौली तगा गांव के दिव्यांग अंकित और उसके दोस्त इसरार की हत्या में पुलिस की जांच में आरोपी साधु नरेशनाथ के शिष्य कृष्णा निवासी धुम्मा भुलंदी जिला जौनपुर को क्लीनचिट मिल गई। उसको हवनकुंड बनाने की बात कहकर गड्ढे की खोदाई कराई गई थी और वहां से भेज दिया गया था। पुलिस जल्द ही दोहरे हत्याकांड की जांच रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल करेगी, इसके बाद जेल में बंद कृष्णा की रिहाई होगी।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव के दोस्तों को लहचौड़ा गांव के श्रीगणेश मंदिर परिसर में चाय में नींद की गोलियां पिलाने के बाद जहर के इंजेक्शन लगाकर गड्ढे में दफन करने के मामले में पुलिस ने उज्ज्वल निवासी पूरनपुर नवादा के बाद कृष्णा निवासी धुम्मा भुलंदी जिला जौनपुर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने अपने बयानों में मंदिर परिसर में हवनकुंड बनाने के लिए गड्ढे की खोदाई करने की जानकारी दी थी। उसका कहना था कि गड्ढे की खोदाई कराने के बाद उसे वहां से भेज दिया गया और दोनों दोस्तों को वहां दफन करने की भी जानकारी नहीं थी।
उस समय दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी साधु नरेशनाथ निवासी कुंडेश्वरी जिला ऊधमसिंह नगर वांछित चल रहा था, इसलिए पुलिस ने उसकी बात पर विश्वास न करते हुए दोहरे हत्याकांड में कृष्णा की भूमिका मानते हुए जेल भेज दिया था। 10 दिन पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बिधाननगर से गिरफ्तार किए साधु नरेशनाथ को पुलिस ने 12 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में साधु ने इसरार की बाइक समेत अन्य सामान बरामद कराया।
विज्ञापन

पूछताछ में साधु ने भी कृष्णा को दोहरे हत्याकांड की जानकारी नहीं होने की बात कही। साधु ने यह भी कहा कि कृष्णा को हवनकुंड बनाने की बात कहकर गड्ढे की खोदाई कराई गई थी। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि साधु नरेशनाथ और कृष्णा के बयान एक जैसे मिले और कृष्णा की दोहरे हत्याकांड में भूमिका भी नहीं मिली। इसके आधार पर जांच रिपोर्ट में कृष्णा को क्लीनचिट दे दी, जो जल्द ही न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।

डेढ़ माह से जेल में बंद है कृष्णा
सिंगौली तगा गांव के दोनों दोस्तों की हत्या का खुलासा पुलिस ने 12 अगस्त की रात में किया था। पुलिस ने हत्यारोपी उज्ज्वल निवासी पूरनपुर नवादा को गिरफ्तार कर लहचौड़ा के श्रीगणेश मंदिर परिसर में दबाए गए दोनों के शव बरामद किए। इसके बाद जौनपुर से आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी कृष्णा पिछले डेढ़ माह से जेल में बंद है। कृष्णा अपनी बहन की समस्या का समाधान कराने के लिए साधु नरेशनाथ के पास आया था। समस्या का समाधान होने पर साधु का शिष्य बनकर रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें