फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत में भिड़े दो पक्ष, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में 20 साल पुरानी रंजिश में इमरान और सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुरसलीन उर्फ काला विधूड़ी पक्ष शनिवार की सुबह खेत में आपस में भिड़ गए। इसमें सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत चार घायल हो गए, जिनका सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी इमरान ने बताया कि शनिवार की सुबह अपने बेटे सारिक के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के सात-आठ युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर खेत में पहुंचे और 20 साल से चल रही रंजिश में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। हमलावरों ने दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया और फायरिंग भी की, जिससे दोनों बच गए। गांव के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दूसरे पक्ष के सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुरसलीन उर्फ काला विधूड़ी ने इमरान पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया, जिसमें मुरसलीन समेत दो घायल हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें