अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की बेटी की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी मां का पिलाना सीएचसी में मेडिकल कराया। साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश में दबिश भी दी।
पुलिस को दिए बयानों में घायल महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके पति ने गाली-गलौज कर कैंची से हमला करा दिया, जिससे घायल होने के बाद गोद में बेटी को संभाल नहीं पाई और वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई है। इस मामले में आरोपी का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। इसको लेकर पुलिस ने रिश्तेदारी में भी दबिश दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।