फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई किनारे बकरी चरा रहे किशोरों को मिला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे बकरी चरा रहे किशोरों को एक बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ मिला। उनके शोर मचाने पर आए राहगीरों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लेकर जांच की और भ्रूण फेंकने वालों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे शनिवार दोपहर कुछ किशोर बकरियां चला रहे थे। तभी बच्चों को किनारे पर एक बच्चे का भ्रूण दिखाई दिया। भ्रूण देखते ही बच्चे चिल्लाते हुए वहां से भागने लगे। बच्चों ने राहगीरों को भी वहां बुला लिया। राहगीरों ने भ्रूण देखते ही पुलिस को सूचना दे दी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल की और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका कि भ्रूण कितने माह का है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि भ्रूण फेंकने वाले का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें