फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में घुसकर पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। तिलवाड़ा गांव में मामूली कहासुनी होने पर घर में घुसकर सचिन शर्मा और उसके बेटे अभिनव, अक्षय पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

तिलवाड़ा गांव निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर की शाम अपने घर में बैठा हुआ था। तभी गांव के ही यूसुफ, आरिफ, शाहरुख, शमशाद लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गए। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। धारदार हथियार के वार से सचिन शर्मा, अभिनव और अक्षय घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा होकर वहां आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तीनों का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें