फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक की टक्कर से वैज्ञानिक की मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत राष्ट्रीय हाईवे पर पुलिया के पास बाइक की टक्कर लगने से दिल्ली के इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (आईयूएसी) के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार निवासी पट्टी देशवाल की मां केशो देवी (72) की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी देशवाल निवासी शिक्षक अनिल ने बताया कि उनकी मां केशो देवी बुधवार शाम पुलिया के पास स्थित घेर में गई थीं। वह देर रात वहां से वापस घर आ रही थीं। जैसे ही वह मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पुलिया के पास पहुंचीं तो एक बाइक ने उनकी मां को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गईं। चालक अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर आए परिजनों ने घायल केशो देवी का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। केशो देवी के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। इनमें प्रवीण कुमार दिल्ली के इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (आईयूएसी) में वैज्ञानिक और अनिल कुमार दिल्ली में शिक्षक हैं। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी। घटना की जांच कराई गई तो मृतका के बेटे ने कानूनी कार्रवाई न करने के लिए लिखकर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें