फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में घायल, साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। प्रतिबंधित पशु कटान की घटना में तीन साल से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी राजा अली निवासी मोहल्ला हातिम सराय संभल बिलौचपुरा-हिसावदा मार्ग पर पटरी पर मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी वहां से भाग गया। पुलिस ने घायल के पास से बाइक, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु कटान की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने तीन साल पहले अली राजा निवासी मोहल्ला हातिम सराय संभल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तभी से वह वांछित चल रहा था। मंगलवार को हिसावदा-बिलौचपुरा मार्ग पर नहर की पटरी पर स्थित नलकूप पर 25 हजार रुपये के इनामी अली राजा के अपने साथी का इंतजार करने की जानकारी मिली। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखते ही अली राजा वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसकी घेराबंदी की तो उसने गोली चला दी। घायल का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली, अमरोहा और संभल में बनाए ठिकानों पर छिपकर रहा। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में भागने वाले आरोपी की तलाश कराई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें